देवास। हिन्द रक्षक संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में विराट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संगठन जिला सयोंजक निगम में नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि आज 15 जनवरी को नावेल्टी चौराहे पर दोपहर 12 बजे पारम्परिक रूप से पतंग महोत्सव के अन्तर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों को पतंग एवं तिल गुड़ का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से माताजी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियॉ देकर प्रसिद्ध हुई प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या एक शाम भगवा के नाम आयोजित की गयी है। भजन संध्या के दौरान वर्ष भर हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने समाजजनों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Related Posts '
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...

