सेंट थॉमस स्कूल के हर्ष, आनंद, झील ने जीते पदक, हुआ भव्य स्वागत


देवास। काठमाण्डू नेपाल में इंडो नेपाल रोल बास्केट बॉल एवं स्पीड स्केटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की कोच सुश्री उर्वशी मंडलोई के मार्गदर्शन में विद्यालय के हर्ष पटेल एवं आनंद पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक तथा झील शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय प्रबंधन निदेशक (श्री साजू सैमुएल) अध्यक्षा (श्रीमती जैमी सैमुएल) प्राचार्य (श्री पी.जे. थॉमस) सी.एस.ओ. (श्री आशीष नरवरे) एवं खेल शिक्षक (श्री राजीव कोठिया) ने अभिभावकगण तथा विद्यालय के सभी शिक्षको की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र, प्रोत्साहन राशि एवं मिष्ठान देकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay