देवास प्रशासन द्वारा शंकरगढ़ हिल्स पर वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पद्मजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने सहभागिता करते हुए दिनांक १६ जून को प्रातः 6 बजे शंकरगढ़ हिल्स पर वृक्षारोपण किया। विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पचास पौधे जैसे नीम, केशिया, जामुन, करंज आदि का रोपण किया गया। प्राचार्या डॉ श्रीमती कोमल जैन के मार्गदर्शन एवं उप प्राचार्य श्री स्वप्निल जैन की उपस्थिति में पद्मजा स्टाफ के सदस्यों विकास देशमुखए शशिकांत नकसवाल, अपूर्वा प्रचंड, रेणुका गुप्ता, खुशबू सिंह, महेश श्रीवास्तव, अभिषेक नायर, ऋतुराज गुप्ता, सुमित मिश्रा, जोरावर सिंह, मनोज प्रजापत ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। उपप्राचार्य स्वप्निल जैन ने सभी स्टॉफ सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई।