प. कुमार गंधर्व के नाम हुआ द्वार….

देवास की पहचान पूरे भारत मे माता टेकरी के साथ साथ देवास की प्रतिभाओ जैसे गायन के क्षेत्र मे, अभिनय के क्षेत्र मे, खेल के क्षेत्र मे, चित्र कला के क्षेत्र मे, जल रंगोली आदि कई क्षेत्रों मे अपनी पहचान बनाई है।
वही हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में प. कुमार गंधर्व का नाम अपने अनूठे रूप मे है।
गायक पं.कुमार गंधर्व को स्थानीय देवास प्रशासन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस विख्यात गायक की स्मृति में देवास में उनके घर के निकट टेकरी मार्ग पर भव्य द्वार का निर्माण किया गया है। जो की अपने आप मे एक प्रशंसा का विषय है।
उनकी बेटी और प्रसिद्ध गायिका कलापिनी कोमकली ने इसका उल्लेख करते हुए अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है-

अब जब भी आप  हमारे घर ‘भानुकुल’देवास पधारना चाहेंगे, हम आपसे कह सकेंगे कि आगरा मुम्बई मुख्य मार्ग से देवास में प्रवेश करें और केवल एक बार बाएं मुड़ें जहां ‘कुमार गन्धर्व द्वार’लिखा है,और थोड़ी दूरी पर कुमारजी का निवास। देवास नगर पालिका निगम की पहल पर यह एक अच्छा कदम है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply