हेमेन्द्र निगम आनंद मार्ग के विश्व मंच पर विशेष सम्मान से सम्मानित


देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के भुक्तिप्रधान दीपसिंह तंवर ने बताया कि आनंद मार्ग के विश्व स्तरीय मुख्यालय पुरुलिया जिले के आनंद नगर में विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन में आनंद मार्ग देवास के हेमेन्द्र निगम काकू को राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के प्रचार प्रसार के लिए मीडिया का कार्य निष्ठापूर्वक करने पर विशेष पुरस्कार से श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के विश्व स्तरीय महासचिव आचार्य अभिरामानन्द अवधूत, आचार्य मधुव्रतानन्द अवधूत, आचार्य रमेन्द्रानन्द अवधूत, आचार्य अनिर्वनानंद अवधूत, सुनील आनंद, आचार्य शांतव्रतानन्द अवधूत, आचार्य सत्याश्रया नन्द अवधूत,डॉ अशोक शर्मा,अरविंद सुगंधी आदि ने बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay