साइकिलिस्ट भी हुए राममय


पुणे से चले 10 साइकिललिस्ट अयोध्या के लिए…

देवास के राइडरो ने सुबह सुबह किया स्वागत..

देवास। वर्तमान के समय में आज हर कोई राममय हो रहा है ऐसे में हमारे देश के साइकिलिस्ट जो रोजाना साइकिल चलाते हैं। वह बिना राम के कैसे रह सकते हैं।
इसी सोच से पुणे के 10 साइकिलिस्ट राम भक्त बनकर साइकिल से ही अयोध्या के लिए निकले। वह रोजाना करीब 130 किलोमीटर प्रतिदिन साइकिल चलाकर अयोध्या के लिए अपनी दूरी तय कर रहे हैं। सभी साइकिलिस्ट कल रात्रि देवास पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह सभी भोपाल के लिय रवाना हुए। आज सुबह देवास के साइकिलिस्ट ग्रुपों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सारे साइकिलिस्ट राम भजन पर खूब झूमे।
इस अवसर हेमंत वर्मा, आशीष गुप्ता, स्वप्निल वर्मा प्रद्युमन सिंह राठौड़, विजेंद्र उपाध्याय सहित कई साइकिलिस्ट मौजूद थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay