मकर संक्रांति पर लघु उद्योग भारती देवास का पतंग महोत्सव संपन्न हुआ

देवास। लघु उद्योग भारती देवास ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर पतंग महोत्सव और पारिवारिक मिलन समारोह रखा था। जिसमें सभी सदस्यों के लोग सहपरिवार सम्मिलित हुए।
पतंग महोत्सव में सभी सदस्यों ने उत्साह से बढ़-चढ़कर पतंगबाजी की। छोटे-छोटे बच्चों ने भी पतंग का खूब लुफ्त उठाया। वहीं कुछ लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए राममय गीत गाए।
पतंग महोत्सव के साथ सभी पारिवारिक सदस्यों ने क्रिकेट, गिल्ली डंडे, तंबोला खेल भी खेले। साथ ही महिला शक्ति ने मिलकर देवास में महिला इकाई मनाने का प्रण लिया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सतीश मुकाती, इकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संजय तलाठी, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय कारपेंटर ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay