मंडी चुनाव निर्विरोध संपन्न परवाल अध्यक्ष एवं अग्रवाल सचिव

देवास। अनाज मंडी का त्रिवार्षिक चुनाव 29 मार्च को निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें संजय परवाल अध्यक्ष तथा अर्पित अग्रवाल सचिव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैन, कमलेश भानुशाली, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्र्रवाल, सहसचिव नमन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर जैन, अरविंद जैन, आलोक मंगल, सुनील राठौर, सुनील कुमावत, रितेश जैन चुने गए। कोऑप्शन में हरीश अग्रवाल एवं भरत अग्रवाल कोे नियुक्त किया। विशेष आमंत्रित में गोविंद अग्रवाल, गोविंद भूतड़ा, पिंटूू अग्रवाल, गौरव शर्मा एवं पुनित अग्रवाल कोे नियुक्त किया। उक्त जानकारी सचिव अर्पित अग्रवाल ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay