ज्ञान सागर एकेडमी के सीबीएसई बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट रहा

देवास। ज्ञान सागर एकडेमी का सीबीएसई बोर्ड परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमे 50 छात्र दसवीं बोर्ड में सम्मिलित हुए और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये। 20 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। 36 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किये। 48 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। साथ ही सृष्टि बोवाडे 97.2, राधिका गुहा 94.4, त्रिशा बारस्कर 92.2, जिगनेश पांचाल 90.6, वंशिका चौहान 90.4 विद्यालय में टॉपर रहे।

इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में 2 छात्रों को 90% से अधिक अंक मिले। 12 छात्रों को 80% से ऊपर अंक प्राप्त हुए। 20 छात्रों को 70% से ऊपर अंक प्राप्त हुए। 36 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। साथ ही ओजस्वनी शर्मा 95.8, तनु पाटीदार 91.6, श्रुति सिंह 89.2, मानवी यादव 89, महिमा शर्मा 88.2, हर्ष तिवारी 88 विद्यालय में टॉपर रहे। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay