देवास के डॉ प्रमोद जैन पुनः राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मनोनीत
देवास। समग्र जैन समाज के सबसे बड़े राष्ट्रीय संगठन भारतीय जैन मिलन की सत्र 2024 -25 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमे देवास नगर से अतिवीर डॉ प्रमोद जैन को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, वीर स्वतन्त्र कुमार जैन एवं वीर के सी जैन ज्योतिषाचार्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य एवं वीर कैलाश चन्द जैन बाँझल को क्षेत्र 12 का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी मनोनीत सदस्यों के लिये पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर जैन, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति तलाटी जी एडवोकेट, शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वीर रमेशचंद जैन, जैन मिलन देवास के अध्यक्ष वीर मुकेश जैन बाँझल, सचिव वीर दीप चन्द जैन सहित सभी सदस्यों, महिला मिलन की अध्यक्ष वीरांगना चारु जैन सचिव वीरांगना रश्मि जैन सहित सभी सदस्यों एवम समग्र जैन समाज के सभी इष्ट मित्रो, शुभचिंतकों, साथियों ने बधाई दी।
अतिवीर डॉ प्रमोद जैन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुनः संयुक्त मंत्री बनाये जाने पर एवं देवास शाखा के सदस्यों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर विजय कुमार जैन गुना, वरिष्ठ संरक्षक अतिवीर सुरेश जैन ऋतुराज मेरठ, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर विजय जैन पत्रकार राघोगढ़, राष्ट्रीय महामंत्री अतिवीर मनोज मुजफ्फरनगर, अतिवीर अजय सहारनपुर सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।