एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रोसेसिंग प्लांट पर हुआ वृक्षारोपण


देवास। देवास भोपाल रोड बायपास स्थित नगर निगम के प्रोसेसिंग प्लांट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रोसेसिंग प्लांट पर कामकाजी महिलाओं एवं पुरूषों के समूह के द्वारा निगम की टीम के साथ भव्य स्तर पौधारोपण किया गया। रोपित किये गये वृक्षों के संरक्षण को लेकर समूह के सभी सदस्यों के द्वारा शपथ भी ली साथ ही नागरिको से अधिक से अधिक पौधारापण किये जाने की अपील भी की। पौधारोपण के दौरान निगम उपयंत्री श्रीमति विमलेश सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कामाकजी महिलाओं व पुरूष समूह द्वारा प्लांट पर लगभग 200 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गये। साथ ही बताया कि लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। इसलिए अभियान को सफल बनाने हेतु प्रतिदिन नगर निगम द्वारा अगल अलग स्थानों पर बड़ी संख्या मे पौधा रोपण किया जा रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay