हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विधायक के नेतृत्व मे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा


देवास। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्सव मनाया जा रहा है। देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भव्य तिरंगा यात्रा विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में 13 अगस्त मंगलवार को सांय 4 बजे से स्थानीय सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, शालिनी रोड, तुकोगंज, नयापुरा होते हुए सोमेश्वर मंदिर पर संपन्न होगी। महापौर ने नागरिको से अधिक से अधिक संख्या मे तिरंगा यात्रा मे भाग लेने की अपील की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay