गीता जयंती पर विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के बैनर तले किया सस्वर पाठ
देवास। गीता जयंती के अवसर पर विश्वगीताप्रतिष्ठानम् द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का सस्वर पाठ किया गया। यह आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के मार्गदर्शन और हिमांशु प्रजापति (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने गीताजी का सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम में सुश्री स्मिता रावल (परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण), हरिसिंह भारती (जिला शिक्षा अधिकारी), शिवानंद प्रजापति (सहायक संचालक, शिक्षा), सुधीर सोमानी, श्रीमती राजश्री काले, अशोक साहू, श्रीमती साधना गुप्ता, पम्मी नाथ, रुचि व्यास सहित विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प गीत से हुई, जिसे सुश्री डॉक्टर मनीषा सोनी ने प्रस्तुत किया। संस्था परिचय श्री नरेंद्र शर्मा ने दिया। गीता के अध्यायों का श्लोक पाठ श्री कृष्णकांत शर्मा और सुश्री डॉक्टर मनीषा सोनी ने किया। गीता माहात्म्य पर श्री अरुण कुमार शैव्य ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्णकांत शर्मा ने किया और अंत में आभार श्री रमेश जोशी ने व्यक्त किया।


