स्व. नारायणदास मूंदड़ा की पुण्यतिथि मनाई

एमआर 8 पर स्व. मूंदड़ा की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

देवास। देवास की शख्सियत स्व. नारायणदास मूंदड़ा की पुण्यतिथि के अवसर पर एमआर 8 पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मूंदड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र में जीवटता और संघर्षशील जीवन शैली के साथ कार्य करने वाले कर्मठ, आदर्श व्यक्तित्व, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ अभिभाषक थे। वह सदैव दूसरों की सहायता और सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे।

उनके योगदान ने न केवल उनके कार्यक्षेत्र बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रभाव छोड़ा। इस अवसर पर विभाग संघचालक अजय गुप्ता, कैलाश चंदावत, रायसिंह सेंधव, राजेश यादव, अजब सिंह, सुदेश सांगते, गोपाल मूंदड़ा, राजेश खत्री, मनीष मूंदड़ा, समीर मूंदड़ा, विजेंद्र उपाध्याय, राजू पहाड़िया, निलेश गर्ग, सुनील चौहान, राजेंद्र तोमर सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विजेन्द्र उपाध्याय ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay