सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास की छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सी.बी.एस.ई.) की राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 2 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिग्नस हाई वल्र्ड स्कूल, अंबाला (हरियाणा) में आयोजित की गई थी जिसमें देश के 60 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रिले इवेंट में कु. ऐश्वर्या नायक, कु. अंजनी गौर, कु. सिद्धि हल्दार, कु. कृतिका पराड़कर ने द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक अर्जित किया। इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की डबल डच पेयर स्पीड रिले इवेंट में कु. ऐश्वर्या नायक, कु. अंजनी गौर, कु. सिद्धि हल्दार, कु. कृतिका पराड़कर ने तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अण्डर 19 बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रिले इवेंट में कु. अयोनिजा राठौर, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. अनुष्का पण्ड्या, कु. रजनी गौर ने द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक अर्जित किया। इसी प्रकार अण्डर 19 बालिका आयु वर्ग की डबल डच पेयर स्पीड रिले इवेंट में कु. अयोनिजा राठौर, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. अनुष्का पण्ड्या, कु. रजनी गौर ने तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक अर्जित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री विनय नायर को शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay