सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सी.बी.एस.ई.) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग चैम्पियनशीप 2026 में 04 स्वर्ण एवं 04 रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता द्रोणा एकेडमी, राहाता, शिरड़ी (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई थी जिसमें 8 राज्यों के लगभग 135 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अण्डर 19 बालिका वर्ग की डबल डच स्पीड रिले में कु. रजनी गौर, कु. सिद्धि हलदार, कु. एंजेल बनवाड़िया एवं कु. ऐश्वर्या नायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका वर्ग की डबल डच स्पीड रिले में कु. कृतिका पराड़कर, कु. देवांशी चैधरी, कु. गीतिका पाठक एवं कु. तनुष्का डोडिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा व सभी स्टाफ ने खिलाड़ियों व उनके कोच विनय नायर को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay