सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का परिणाम शत-प्रतिशत
देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के विद्यार्थियों द्वारा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। विद्यालय का परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।
कक्षा 10वीं की परीक्षा में 115 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये, 52 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये एवं 92 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ।
कु. शिव्या शुक्ला 98.2 %, कु. मिहिका पंवार 97.6 %, कु. आफिया परवीन 97.4 %, देवांश कुमार 97 %, दक्ष जैन 96.8 %, कु. अयोनिजा राठौर 95 %, आर्यन तजाने 93.6 %, कु. प्रिया पाठक 93.2 %, कु. आर्या बाकलीवाल 93 % एवं कु. श्रद्धा 92.8 % प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में अव्वल रहे ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा व प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं समस्त स्टाॅफ ने बधाई देते हुए शुभकामनाए प्रेषित की।


