अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा

अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा

भावी डॉक्टरों को मिला अमूल्य योगदान

देवास। मानवता की मिसाल पेश करते हुए, श्री जीवनलाल नायक (उम्र 77 वर्ष) का देहदान करने का प्रेरणादायक संकल्प सोमवार, 29 अप्रैल, 2026 को अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास में संपन्न हुआ।
यह पुनीत कार्य सेवाधाम आश्रम, ग्राम अम्बोदिया, जिला उज्जैन के संस्थापक और प्रेरणा स्रोत श्री सुधीर भाई गोयल जी के प्रयासों से पूरा हुआ। उन्होंने स्व. जीवनलाल जी की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह को कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में दान किया।
इस कड़ी में देवास पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. ए.के. पीठवा ने सम्मान स्वरूप आभार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एवं इस अवसर पर कहा कि चिकित्सा शिक्षा के लिए मानव शरीर की संरचना का ज्ञान आवश्यक है, और शरीर दान भावी चिकित्सकों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। यह अमूल्य सहयोग विद्यार्थियों के व्यावहारिक अध्ययन और चिकित्सा विज्ञान के ज्ञानार्जन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। देहदान अधिकारी श्री गजानंद चौहान जी ने इस प्रक्रिया की जानकारी दी। अमलतास मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने इस प्रेरक पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। डीन डॉ. ए.के. पीठवा, एनाटॉमी विभाग हेड डॉ. करखायले एम.एल., और अमलतास समूह ने संस्था सेवाधाम आश्रम के प्रति कृतज्ञता जाहिर की।

Post Author: Vijendra Upadhyay