देवास में नेत्र शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नूपुर दुबे करेंगे जांच
देवास। शहर के वृद्धि वेलनेस क्लिनिक में रविवार, 12 जुलाई 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नूपुर दुबे मरीजों की आंखों की जांच करेंगे।
डॉ. दुबे पूर्व में चौधराराम नेत्रालय, इंदौर में नेत्र सर्जन रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने अरविंद आई हॉस्पिटल (कोयंबटूर), दृष्टि आई हॉस्पिटल (देहरादून) एवं अयोध्या आई हॉस्पिटल (अयोध्या) में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की संपूर्ण जांच की जाएगी। पंजीयन शुल्क मात्र ₹50 रखा गया है।
शिविर का विवरण
तिथि: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
स्थान: वृद्धि वेलनेस क्लिनिक, 286, सिविल लाइंस मेन रोड, विनायक हॉस्पिटल के पास, देवास
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल: 7089109309 पर संपर्क किया जा सकता है।


