जिला स्तरीय बेडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
देवास। बिद्युत बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड एंड अच्युत मालाकर एसोसीएट्स के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बेडमिंटन चैंपियनशिप का समापन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे बेडमिंटन हॉल पर हुआ। इस प्रतियोगिता के अंतिम मैच में लगभग 100 से अधिक बेडमिंटन प्रेमीगणों ने हॉल पर उपस्थित होकर फाइनल्स मैचेज का लुफ्त उठाया व खिलाडि़यो का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति रवि जैन, विशेष अतिथि के रूप में मंझर ख़ान, जावेद पठान मंचासीन रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत मालाकार ने की। सभापति जैन ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियो की खेलभावना व उनके खेलप्रेम की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता के आयोजक तथा प्रायोजक का साधुवाद किया। डॉ अमित चौबे, मंजर खान, डॉ एम एस सोनगरा, आशीष श्रीवास्तव प्रतियोगिता के मैंन स्पॉन्सर रहे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता सचिव रोहित गुप्ता, संजय सिंह पंवार, डॉ संतोष दाभाड़े, वेदप्रकाश ठाकुर, निलेश पटेल, अजय दायमा, भरत विश्वकर्मा, विक्रांत जोशी, दिलीप हिंदुजा, मनमित टूटेजा, अशोक चौबे द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता के आयोजक अच्युत मलाकार द्वारा अतिथिगणों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। बेडमिंटन प्रेमिगन द्वारा प्रतियोगिता के आयोजक रहे अच्युत मलाकार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में समस्त अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कार व इनामी राशी वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन अनूप जैन ने किया व आभार अच्युत मलाकार ने माना।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-बालक सिंगल अंडर 17 विजेता संकल्प मालवीय उपविजेता अलख कोमकली। बालिका सिंगल अंडर 17 में विजेता प्रियांशी थपलियाल उपविजेता प्रांजल चौधरी। बालक सिंगल अंडर 15 में विजेता अलख कोमकली उपविजेता कृशांत गोल्डर। बालिका सिंगल अंडर 15 में विजेता मैत्री सेंधव उपविजेता आद्या सिंगी। बालक सिंगल अंडर 11 विजेता वाफ़िल हसब उपविजेता अव्यान सिंह सोनगरा। बालिका सिंगल अंडर 11 विजेता हिया जोशी उपविजेता आरना अग्रवाल। क्लब लेवल लक्की डबल्स में विजेता निहार शर्मा, संजय सिंह पंवार तथा उपविजेता हर्षल बहरानी, निलेश पटेल। वेटेरंस 50 डबल्स में विजेता संजय सिंह पंवार, कपिल शर्मा तथा उपविजेता अच्युत मालाकार, गिरीश मनवानी की जोड़ी रही।


