लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर मप्र सरकार उद्यमियों को 800 वर्ग फीट की दर से अनुदान देंगी: चेतन काश्यप, एमएसएमई मंत्री मप्र
उद्यमी हित में सरकार की नीतियां बने इसके लिए लघु उद्योग भारती कार्य करती हैं: मधुसूदन दादू
इंदौर। उद्यमी अपने क्षेत्रों में लघु उद्योग स्थापित करने के लिए नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाते हैं तो मप्र सरकार 800 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से अनुदान देंगी। लघु उद्योग भारती के उद्यम समापन सत्र को संबोधित करते हुए उक्त वक्तव्य मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन काश्यप ने कहे। काश्यप ने कहा कि नवीन लघु उद्योग लगाने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान है, सब्सिडी वितरण में मप्र देश का पहला राज्य है, जहाँ दो माह में सब्सिडी ऑनलाइन दी जा रहीं है। लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना करते हुए काश्यप ने कहा कि समागम चिंतन के लिए होते हैं, लघु उद्योगों के विस्तार के लिए जाग्रति आवश्यकता है जो कि लघु उद्योग भारती पूरी शिद्दत से कर रहीं हैं। लघु उद्योग भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने अपने संबधोंन में कहा कि 27 राज्यों में हमारे 70 हज़ार सदस्य हैं, छोटे उद्योगों की बात करने के लिए एवं उनके हित में सरकार की नीतियों को बनवाने और उनको क्रियान्वयन करवाने में लघु उद्योग भारती बहुत बड़ा योगदान है ॥ । दादू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लघु उद्योग भारती का कार्य उल्लेखनीय है देश में 65 महिला इकाई स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहीं है। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि हमारे यहां टीम वर्क है, हम कार्यकर्ता आधारित संगठन है, देश की आर्थिक आजादी का आधार लघु उद्योग है, हज़ारों वर्षों की परंपराओं को विकसित करने का कार्य लघु उद्योग भारती कर रहीं। लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि मप्र के 55 जिलों के सभी औद्योगिक क्षेत्र में हमारी इकाइयां उद्योग हित में कार्य कर रहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने किया अंत में आभार प्रदर्शन महिला इकाई की अध्यक्ष वर्षा जैन ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वज्जू भाई वागासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर मुंदडा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अतीत अग्रवाल, आरएसएस के मध्य क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांत की अध्यक्ष सी पी दुबे, डीआरडीओ एवं डिफेंस क्षेत्र के चीफ एडवाइजर जितेंद्र सिंह सहित लघु उद्योग भारती देश, प्रदेश और प्रांतों की समस्त जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं उद्यमी शामिल हुए। लघु उद्योग भारती की उद्यम समागम स्मारिका का विमोचन भी किया गया।


