खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मधुर भजनों पर झूमे श्याम भक्त, रात 12 बजे हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

देवास। खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्याम भक्त मंत्रमुग्ध होकर भक्ति में झूम उठे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में दुर्गेश गीता अग्रवाल, मनोज राजानी, राजीव खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल, रवि जैन, अजय गुप्ता, संदीप चौबे, जयसिंह ठाकुर, मनीष चौधरी, प्रायस गौतम, अनिल सिकरवार सहित अनेक श्रद्धालु व गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव विधि-विधान एवं जयकारों के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं बाबा श्याम के जयकारे लगाए। इसके पश्चात भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष जे.पी. शर्मा, सचिव संजय कसेरा एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों नरेंद्र मुन्द्रा, अमित पंडित, पंकज महाजन, पवन विजयवर्गीय, अतुल मद्धव, प्रकाश गुप्ता, जगदीश शर्मा, ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कचोलिया ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay