श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
देवास। कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व प्रायमरी डिपार्टमेंट के बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के प्राचार्य श्री आर.पी मिश्रा सर एवं महेन्द्र जैन सर रितेश सर, प्रज्ञा मैडम के द्वारा श्रीकृष्ण जी की पूजा कर उन्हें झुला झुलाया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। बहुत से बच्चे कृष्ण एवं राधाजी के रूप में तैयार हो कर आए। प्राचार्य महोदय ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की और श्री कृष्ण जी के चरित्र का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पिंकी डे मैडम ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम रानी मैडम, हर्षा मैडम, वैशाली मैडम के द्वारा तैयार किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती तरुणा मैडम ने माना। कार्यक्रम उपरांत माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया।


