लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

देवास। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद ली गई।

पुलिस के अनुसार, फरियादी की शिकायत पर थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 591/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 3 (5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेंद्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: अमर पिता श्रीराम सूतार (32), लक्ष्मी पिता जयचन्द श्रीनेत (32), कंचन बाई पति स्व. श्याम राव सोनवाने (45) और प्रीति पिता स्व. श्याम राव सोनवाने (21), सभी निवासी जिला चंद्रपुर, महाराष्ट्र; तथा रमेश पिता भागीरथ गोस्वामी (65), निवासी बामनखेड़ा, जिला देवास।

कार्रवाई में निरीक्षक प्रीति कटारे, उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक चंदर सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक हिमांशु कुशवाह, आरक्षक सिराज और संदीप, महिला आरक्षक लता, राधा व मोनिका तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह और सचिन चौहान का योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay