एफएफजीएस का शैक्षणिक टूर संपन्न

एफएफजीएस का शैक्षणिक टूर संपन्न

देवास। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा देवास से चंडीगढ़, मनाली, कुल्लू और दिल्ली का सात दिवसीय शैक्षणिक एवं रोमांचक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थलों और साहसिएफएफजीएस का शैक्षणिक टूर संपन्नक गतिविधियों का अनुभव किया तथा सहयोग, आत्मविश्वास और अनुशासन जैसे जीवन-मूल्यों को व्यवहार में समझा।

यात्रा की शुरुआत देवास से नई दिल्ली तक रेल यात्रा से हुई। विद्यार्थियों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दी। नई दिल्ली पहुँचने के बाद दल, बस द्वारा चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। वहाँ रॉक गार्डन और सुखना झील का भ्रमण किया गया। रॉक गार्डन की कलात्मक संरचनाओं और सुखना झील के शांत वातावरण ने सभी को आकर्षित किया।

इसके बाद दल मनाली पहुँचा। विद्यार्थियों ने वन विहार, बौद्ध मठ और माल रोड का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय वातावरण का आनंद लिया तथा खरीदारी और छायाचित्र लेने के माध्यम से यात्रा की यादों को संजोया।

मनाली में विद्यार्थियों के लिए रस्सी के सहारे हवा में रोमांचक यात्रा अर्थात् जिपलाइन की गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। इस गतिविधि ने उनमें साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर दिया।

इसके पश्चात दल ने अटल सुरंग और रोहतांग क्षेत्र की यात्रा की। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों, ठंडी हवाओं और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद कुल्लू में विद्यार्थियों ने नदी में नौकायन साहसिक गतिविधि में भाग लिया। तेज़ बहती नदी और ऊँचे पहाड़ों के बीच यह अनुभव अत्यंत रोमांचक रहा। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने सहयोग, साहस, अनुशासन और सामूहिक कार्य की भावना का अनुभव किया।

कुल्लू के बाद दल चंडीगढ़ होते हुए नई दिल्ली पहुँचा। यहाँ विद्यार्थियों ने इंडिया गेट और युद्ध स्मारक का भ्रमण किया। वीर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और गौरव की भावना और गहरी हुई।

अंततः विद्यार्थी एवं शिक्षक रेल द्वारा नई दिल्ली से देवास लौटे। सात दिवसीय यह यात्रा केवल भ्रमण तक सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यार्थियों के लिए अनुभव, सीख, साहस, आत्मविश्वास, सहयोग और राष्ट्रप्रेम से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर बनी।

यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए अनेक सुखद एवं अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay