अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद

अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद

देवास/इंदौर। खेल हमेशा से समाज को जोड़ने और हर किसी को समान अवसर देने का एक सशक्त माध्यम रहा है। इसी भावना को साकार करते हुए इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। अमलतास विशेष विद्यालय के विशेष (दिव्यांग) बच्चों ने स्टेडियम में मौजूद रहकर इस रोमांचक मैच का जमकर आनंद लिया।
मैच के दौरान बच्चों का उत्साह और खुशी देखने लायक थी। स्टेडियम के ऊर्जावान माहौल में भारत की जीत के लिए टी-20 मैच का लुत्फ उठाते हुए इन बच्चों का चेहरा खुशी से खिल उठा। यह पल न केवल बच्चों के लिए बल्कि वहाँ मौजूद हर दर्शक के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।
अमलतास विशेष विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने कहा कि ऐसे अवसर दिव्यांग बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में बेहद मददगार साबित होते हैं। खेल के जरिए बच्चों के चेहरे पर आई यह मुस्कान यह साबित करती है कि यदि सही अवसर मिलें, तो खुशियों और सपनों के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
अमलतास विशेष विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. भारती लाहोरिया द्वारा बताया गया की, ऐसे बड़े और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों का हिस्सा बनना दिव्यांग बच्चों के सामाजिक और मानसिक विकास में बहुत मददगार साबित होता है। इससे उनमें एक नई ऊर्जा, सामान्यता की भावना और टीम वर्क की समझ विकसित होती है। बच्चों को इतने बड़े मंच पर मुस्कुराते और आनंद लेते देखना हम सभी अध्यापकों और अभिभावकों के लिए एक गर्व और प्रेरणादायक पल है।
अमलतास ग्रुप के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया की हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हमारे विशेष बच्चों को जीवन का हर अनुभव और अवसर मिले। होलकर स्टेडियम में मैच देखने का यह अवसर बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। खेल के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर जो खुशी और उत्साह दिखा, वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनने का प्रयास जारी रखेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay