FFGS में सम्मान समारोह आयोजित

FFGS में सम्मान समारोह आयोजित

टॉपर्स, खिलाड़ियों और शिक्षकों का सम्मान

देवास। Faith Foundation Global School (FFGS) में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल एवं रचनात्मक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12वीं तक के टॉपर्स को बैज तथा खेल प्रतिभाओं को पदक प्रदान किए गए। सभी को विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री चक्रपाणि जोशी ने सम्मानित किया।

शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में कियारा डांगी, पार्थ शर्मा, वाणी गोयल, हिती जैन, तिथि मंडलोई, प्रवर दरकदार, भव्यम शाह, वर्तिका जैन, परव, तयोधि पाटीदार, श्रेया झाला, रितिका बाउसकर, पाखी शाह, किमिशा चौहान, अवनि तिवारी, अनिष्का नागर, प्रियांशी मोरे, आकांक्षा खातरकर, हर्षिता जाट, कनक पंवार, यशित वर्मा एवं कुमकुम परमार शामिल रहे।

खेल प्रतियोगिताओं में युवराज सिंह राठौर ने दो स्पर्धाओं में प्रथम एवं शॉट पुट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वेदांश जैन ने 60 मीटर दौड़ तथा राजवीर लोधी ने 60 मीटर दौड़ और शॉट पुट में द्वितीय स्थान हासिल किया।

राष्ट्रीय Val-Ed Initiatives शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में शीर्ष 25 फिल्मों में स्थान बनाने वाली विद्यालय की फिल्म से जुड़े सूर्य सिंह, हितेश ठाकरे, वान्या आदर्श, सरगम कुमारी, मितुल पांड्या, केशव प्रजापति एवं अदिति चौबे को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही वैल्यू एजुकेशन शिक्षकों पल्लवी लोणकर, साक्षी शर्मा, प्रीति यादव, साक्षी लोकरे, आकांक्षा शर्मा, श्रुति ठाकुर, कल्पना व्यास, खुशाली गुंजाल एवं पूर्णिमा द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।

उप-प्रधानाचार्य श्री चक्रपाणि जोशी ने सभी को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह ने विद्यालय में उत्कृष्टता एवं मूल्यपरक शिक्षा की भावना को प्रोत्साहित किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay