कैम्ब्रिज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

कैम्ब्रिज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

बाल मेले में बच्चों ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल

देवास। त्रिलोक नगर स्थित कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजेन्द्र उपाध्याय (सचिव, लघु उद्योग भारती, देवास) एवं विशेष अतिथि आर.पी. मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र अध्यक्ष कुलदीप जोशी एवं छात्रा काजल ने की।

बाल मेले में विद्यालय की प्रत्येक कक्षा की ओर से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने स्टॉल सजाए और मेले का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधक रितेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती प्रज्ञा मैडम एवं रागिनी रेंगे मैडम ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन महेन्द्र जैन सर ने किया तथा आभार प्रदर्शन हर्षा मैडम ने माना।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। बाल मेले ने बच्चों को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay