देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 505 करोड की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। विधायक गायत्री राजे पवार एवं सांसद मनोहर ऊटवाल के संयुक्त प्रयासों से इन कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हुई है। महापौर सुभाष शर्मा ने बताया कि आवासीय पट्टों के वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल पर ही मुख्यमंत्री द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो में देवास बायपास मार्ग का भूमिपूजन 286 करोड, बायपास से विजयागंज मंडी मुख्यमार्ग का सीमेंट कांक्रिट रोड लोकार्पण कार्य 60 करोड, साईंस कॉलेज भूमिपूजन 6 करोड़ 50 लाख, लॉ कॉलेज का भूमि पूजन 6 करोड 50 लाख , मीरा बावड़ी से बालगढ रोड का सीमेंट कांक्रिट रोड का भूमि पूजन 9 करोड, नाहर दरवाजा से राजबाडा रोड के सीमेंटीकरण रोड का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत एबी रोड की सर्विस रोड पर सीमेंट कांक्रिट रोड 11 करोड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 3 स्थानों पर बिलावली, मेंढकी, इंडस्ट्री एरिया 48 करोड़, क्षिप्रा योजना फेस 2 कार्य पूर्ण, वाटर टेंक ट्रीटमेंट प्लांट 40 करोड़, मेंढकी ओव्हर ब्रिज भूमि पूजन 20 करोड, राधागंज रोड 2 करोड, नूतन हायर सेकंड्री स्कूल निर्माण 1 करोड, नवीन जिला परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण आरटीओ 3 करोड, अकाल्या पूल 5 करोड़ 35 लाख, दो हायर सेकण्डरी स्कूल बगाना, दतोत्तर स्कूल निर्र्माण 3 करोड का शिलान्यास किया जावेगा।
Related Posts '
08 AUG
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया...
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...
29 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान एवं कृतज्ञता
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने...
29 JUL
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा...

