देवास। जल संरक्षण एवं जल संग्रहण में वृद्धि हेतु बालगढ तालाब का गहरीकण कार्य नगर निगम एवं बायपास मार्ग निर्माण करने वाली कंपनी के द्वारा आपसी सहयोग से किया जाएगा। तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ बुजुर्ग बापू खां, देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। तालाब गहरीकरण में एक पोकलेण्ड एवं पांच बडे डम्फर खुदाई एवं मिट्टी उठाने के कार्य में लगाए गए हैं। इस अवसर पर निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य अर्जुन चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन देसाई, बजरंग बैरवा,इंदरसिंह ठाकुर, विजेन्द्र राणा, धर्मेन्द्रसिंह बैस, रामचरण पटेल, गणेश पटेल, संतोष पंचोली, नीरज चौहान, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
Related Posts '
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...

