देवास। 30 जून को रोटरी अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के अंतिम दिवस रोटरी क्लब देवास में वर्ष 2017-18 की अवार्ड सेरेमनी एवं वर्ष 2018-19 की नवीन कार्यकारिणी के गठन समारोह को प्रेस्टिज कॉलेज देवास में सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास के पुलिस अधीक्षक अंशुमानसिंह एवं शपथ अधिकारी पी.डी.जी. दर्शनसिंह गांधी एवं विशेष अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटे. नवीन नाहर उपस्थित थे। वर्ष 2017-18 के अध्यक्ष गोवर्धनसिंह चंदेल एवं सचिव डॉ. जितेन्द्र कुशवाह ने वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं सचिव हेमंत बक्षी को पिन लगाकर पदभार सौंपा।
कार्यक्रम के आरंभ में नए अध्यक्ष-सचिव ने 52 वर्ष पुराने रोटरी क्लब देवास के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान से की। जिसके अंतर्गत रोटे. सी एल वाकडे, रोटे. पी.डी.सक्सेना, रोटे एम.डी.महाजन, रोटे. आर.के.सक्सेना एवं रोटे. डॉ. प्रमोद जैन,जे.एस. चौधरी को शाल एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया।
पिछले वर्ष के सराहनीय कार्य हेतु वरिष्ठ रोटेरियन अमरजीत खनूजा एवं रोटेरियन पी.एन.तिवारी का सम्मान किया गया तथा अच्छे कार्यो के लिए अन्य रोटेरियनों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रोटे. नवीन नाहर, रोटे. प्रकाश पाटिल, रोटे. समरजीत जाधव, रोटे. सुधीर पंडित, रोटे. देवेन्द्र गिरी, अजीज कुरेशी, डॉ. सुरेश शर्मा, अजय सोलंकी, थे। इस दौरान नई कार्यकारिणी द्वारा प्रकाशित अपने पहले अंक स्पॉट लाईट का मुख्य अतिथि के साथ विमोचन भी किया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब अध्यक्ष आशा चौहान, सचिव दुर्गा पोरवाल तथा रोटरेक्ट क्लब देवास अध्यक्ष भरत, सचिव शुभम शर्मा एवं रोटरेक्ट क्लब प्रेस्टिज कॉलेज अध्यक्ष रोहन लाड, सचिव दीक्षा की कार्यकारिणी को भी शपथ अधिकारी दर्शनसिंह गांधी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अजय सोलंकी ने किया तथा आभार सचिव हेमंत बक्षी ने माना।

