देवास। 1 जून डॉक्टर्स डे पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन देवास ब्रांच ने बस स्टेण्ड के सामने गुरूद्वारा में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
शिविर में लगभग 150 मरीजों का दंत परीक्षण किया गया तथा तंबाकू से होने वाले दुष्परिणाम पर सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें ब्रश करने के तरीके एवं दांतों की सुरक्षा की जानकारी दी। शिविर में आई.डी.ए. देवास अध्यक्ष डॉ. नितिन मुंगी, डॉ.चेतन जोशी, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. अंकित अग्रवाल,डॉ. वरूण आनंद, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. अनामिका चौधरी, डॉ. एस.एस. मेवाड़ा ने रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवाई का वितरण किया।

