एबी रोड से कैलादेवी तक रोजाना होता है ट्राफिक जाम

दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े रहतेे हैं वाहन
देवास। एबी रोड से कैलादेवी मंदिर तक रोजाना शाम से देर रात तक निकलना मुश्किल हो रहा है। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि एबी रोड से कैलादेवी मंदिर तक रोजाना शाम को ट्राफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है तथा वाहन चालक आपस में भिड़ते रहते हैं। इसका कारण है कि रोड की साईड में सब्जी एवंं फल वालों के ठेले लगे होते जिससे कि शाम को इस इलाके में भीड़ बढ जाती है। नगर निगम इन सब्जीवालों से पांच रूपये रोजाना वसूली है तथा दूसरी साईड में पक्की बनी दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहन आने जाने में बाधा उत्पन्न करते हैं। इस ओर न तो नगर निगम कोई कार्यवाही कर रही है और न ही ट्राफिक अमले का ध्यान इस ओर जा रहा है। ट्राफिक अमला तो सिर्फ एबी रोड पर खडे होकर चालान बना कर अपना टारगेट पूरा करता है अंदर क्या हो रहा है उससे उसको कोई मतलब नहीं है। इस चौराहे पर कई बार खतरनाक एक्सिीडेंट हो चुके है जिसमें कई लोग अपने प्राण गंवा चुके है लेकिन फिर भी यहां पर कोई ट्राफिक व्यवस्था नहीं की गई है जबकि यह सबसे व्यस्ततम चौराहा है शाम से लेकर रात तक यहां पर ट्राफिक का दबाव अधिक रहता है। हाईवे होने के कारण यहां से भारी वाहनों का आना जाना भी लगा रहता है। श्री जैन ने मांग की है कि एबी रोड से कैलादेवी मंदिर तक रोड का अतिक्रमण हटाया जाए तथा दुकानों के सामने बेतरतीब खड़ी गाडियों तथा दुकानदार पर ट्राफिक पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही कर दंडित किया जाए। जिससे कि यातायात में सुधार होगा तथा आमजन को आवागमन में सुविधा होगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply