देवास/ प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित मजदूरो के कल्याण के लिये संचालित योजनाओ के मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबंल) योजना 2018 मे विभिन्न योजनाओ के लाभ प्राप्त करने हेतु स्मार्ट कार्डो वितरण कार्यक्रम वार्डवार नगर निगम की एनयुएलएम शाखा द्वारा आयोजित कर स्मार्ट कार्डो का वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम अर्न्तगत आवास नगर मे विधायक प्रतिनिधी विक्रमसिह पवार एवं महापौर सुभाष शर्मा द्वारा 450 स्मार्ट कार्डो का वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष नंदकिषोर पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, पूर्व महामंत्री फुलसिह चावडा, वार्ड पार्षद राज वर्मा, एल्डरमेन भरत
चौधरी, देवेन्द्र बारोड, मनोहर जाधव सहित सैकडो वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधी एवं महापौर ने उपस्थितजनो से कहा कि र्स्माट कार्ड से मुख्यमंत्री की जन कल्याण की विभिन्न योजनाओ का लाभ ले सकते है, जिसमे मुख्यमंत्री जन कल्याण (प्रसूति सहायता), मुख्यमंत्री जन कल्याण (अन्त्येष्टि सहायता), मुख्यमंत्री जन कल्याण (अनुग्रह राषि
भुगतान), पहली कक्षा से पीएचडी तक शैक्षणिक शुल्क से छूट, व्यवसायिक पाठ्यक्रमो मे प्रवेष/प्रतियोगी परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग/प्रशिक्षण,
मुख्यमंत्री जन कल्याण (उपकरण अनुदान), स्वरोगार हेतु ऋण सब्सिडी, असंगठित श्रमिको एवं उनके परिवार के निःषुल्क ईलाज की व्यवसथा की जावेगी, ई-रिक्षा एवं हाथ ठेला चलाने वालो को ई- लोडर अनुदान, असंगठित श्रमिको के आय मे वृद्धि हेतु निःषुल्क ट्रेनिंग की सुविधा दी जावेगी, पंजीकृत असंठित श्रमिको को 2 सौ रू. फ्लेट रेट पर विद्युत उपलब्ध कराई जावेगी है।

