इटावा स्थित शहर की प्रतिष्ठित संस्था ब्राइट स्टार सेन्ट्रल एकेडमी में वार्षिकोत्सव 2019 बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमे ‘‘एक भारत श्रैष्ठ भारत‘‘ के शीर्षक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। जिसमे अतिथियों के रूप मे माननीय मनोज राजानी (कांग्रेस अध्यक्ष देवास), किरण मिश्रा (प्राचार्या केन्द्रीय विद्यालय देवास), राजेश खत्री (अध्यक्ष अशासकीय शिक्षक संघ देवास) उपस्थित रहें। वार्षिकोत्सव मे भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एंव भाषा को प्रदर्षित किया गया। प्राचार्या संजीदा खान ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारीगण, समस्त स्टाफ एंव विधार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नारूका सर एवं मोइन सर के निर्देषन मे संस्था के कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विधार्थियों ने किया। आभार भी विधार्थियों द्वारा माना गया।

