देवास। श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम, माता टेकरी रोड़ पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा मंगलवार से प्रारंभ हुई। जानकारी देते हुए सुरेश व्यास ने बताया कि श्री बालाजी धाम आश्रम दयालबाग आगरा विश्वविख्यात परम पूज्य अरविंद जी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस व्यासपीठ से व्यक्ति ने अपने जीवन में कि तने भी पाप किए हो, लेकिन वह पाप के कार्य को छोड़कर धर्म और अच्छे कर्म करने लग जाए तो वह मोक्ष का अधिकारी बन जाता है। मोक्ष का मुख्य प्रवेश द्वार श्री शिव महापुराण है। यदि जीवन में आत्म सुख प्राप्त करने की इच्छा हो तो इसका श्रवण जरुर करना चाहिए। यह वही महापुराण है, जिसने कई असुरों का भी उद्धार किया है। महाराज श्री ने चंचलाजी व देवराज ब्राह्मण के चरित्र का वाचन किया। कथा श्रवण करने सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के प्रमुख यजमान कृष्ण मोहन गुप्ता एवं श्रीमती वीणा गुप्ता बैंगलोर थे। कथा 30 दिसंबर तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
Related Posts '
17 APR
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की...
17 APR
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त...
17 APR
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति पर कार्यशाला आयोजित
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक...
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...

