देवास। राजराजेश्वरी मंदिर कलानी बाग में जीर्णोद्धार कार्य पूर्णता की ओर है इस कार्य के दौरान प्राचीन रियासत काली ऐतिहासिक मंदिर को जन सहयोग से नवीन रूप प्रदान किया जा रहा है। इस कार्य को राजीव खंडेलवाल की देखरेख में मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है।
राजीव खंडेलवाल ने बताया कि टीन शेड निर्माण, मंदिर परिक्रमा एवं नवनिर्मित हनुमान मंदिर का निर्माण किया जा चुका है, साथ ही लगभग 5000 स्क्वेअर फीट में टाइल्स एवं प्लास्टर का कार्य पूर्णता की ओर है। साथ ही नगर निगम द्वारा निर्मित बाउंड्री वाल पूर्ण हो चुकी है 2 फरवरी को चित्रकला मंदिर परिसर में अभिरुचि ललित कला अकादमी के संचालक अमित पीठवे , सोनाली चौहान, महेंद्र सिंह सोलंकी, जयप्रकाश सिंह चौहान एवं अकादमी के बच्चों द्वारा संपूर्ण बाउंड्री वॉल पर कलाकृतियों से बेल बूटे , पत्ती, तोरण, मांडने, लक्ष्मी वाहन, कलश को सुशोभित किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, पूर्व पार्षद पूर्णिमा खंडेलवाल, जगदीश पवार, आलोक साहू, अशोक पवार, राहुल शर्मा, प्रवीण शर्मा, योगेश निगम, दीपक वर्मा, मनोज मालवीय, भरत वर्मा, सुरेश चौधरी, विकास चौधरी, उमाकांत तिवारी, रितेश पठारे, विजय चौधरी, देवेंद्र नवगोत्री, मनोज डोडिया, संतोष श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में सौंदर्य करण कार्य संपन्न किया गया। जिसमें वार्ड की जनता ने श्रमदान किया।

