देवास। सामाजसेवी चेतन पाण्डेय ने नगरिकता संशोधन कानून को पड़ोसी पकिस्तान, बांगलादेश, अफगानिस्तान देशों से धार्मिक प्रताडऩा से पीडि़त शरणर्थियो के लिए संजीवनी बताया। साथ ही पोस्टर से एकल सायकल यात्रा, सोशल मीडिया आदि विभिन्न माध्यमो के साथ इस कानून का समर्थन करते हुए लोगो को जागरूक किया। पाण्डेय ने ऐतिहासीक कानून के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर संसद में अच्छे मतो से बिल पारित होने की बधाई देते कानून बनने की शुभकामना दी। जिसके पश्चात पाण्डे को अमित शाह का आभार पत्र आया है। पत्र में लिखा है कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीडऩ का सामना कर रहे अल्पसंख्यको को भारत में गरिमापूर्ण जीवन को जीने का अवसर प्रदान करेगा। लम्बे समय से अन्याय का दंश झेल रहे अल्पसंख्यक विस्थापितो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के प्रयासों से न्याय प्राप्त हुआ है। देश हित में निर्णय लेने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आपके प्रेमपुर्ण शब्दो के प्रति मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

