एमजी हॉस्पिटल की लिफ्ट फिर हुई बंद

बार बार लिफ्ट बंद होने से परेशान मरीज
देवास। एम जी हॉस्पिटल की लिफ्ट बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिलसिंह बैस ने बताया कि विगत 8 दिनों से हॉस्पिटल की लिफ्ट फंसी पड़ी है जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह लिफ्ट बार बार बंद हो जाती है, पिछली बार भी यह लिफ्ट कई दिनों तक बंद पड़ी थी। लिफ्ट बंद होने के कारण भोजन, दवाईयां एवं अन्य उपकरण ले जाने में भी कठिनाई हो रही है।

बैस ने बताया कि हमने इस बारे में आरएमओ,सिविल सर्जन से चर्चा करना चाही लेकिन वे स्वास्थ्य विभाग की बैठक में भाग लेने भोपाल गए थे इसलिए वजह से उनसे चर्चा नहीं हो पाई। रफीक, अनुप,राजेन्द्रसिंह गौड,विजयसिंह तंवर, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे ने कहा कि लिफ्ट चालू करवाने के लिए समिति अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करेगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply