देवास/ शहर के नागरिको को कोरोना वायरस से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कराने हेतु गरीबो व झुग्गी बस्तियो के रहवासियो को नगर निगम द्वारा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से प्राप्त भोजन के पेकेट सुबह व शाम दोनो समय निगम की टीम द्वारा वितरीत किये जा रहे है। इसी कडी मे शहर के झुग्गी बस्ती उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे, बीमा अस्पताल के पास, नुसरत नगर, बालगढ, बिंजाना तथा रेन बसैरो मे एवं मुख्य बस स्टेण्ड, उज्जैन रोड बस स्टेण्ड पर सामाजिक संस्था बालाजी सेवा समिती द्वारा 150, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 900, पूजा कलर लेब द्वारा 100, मनोरमा बर्मन द्वारा 50, डॉ. अम्बेडकरराव युवा समिती द्वारा 28, भोजन के पेकेटो का वितरण किया गया तथा श्रीराम मंदिर सेवा समिती द्वारा 200 लोगो को चावल का पुलाव वितरीत किया गया। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने शहर की समस्त एनजीओ व सामाजिक संस्थाओ से अपील की है कि वे अपना जिस भी रूप मे चाहे सहयोग देकर इन पारमार्थिक कार्यो मे अपनी सहभागीता निभायें। आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा शहर मे प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु अपने घरो मे रहकर लॉक डाउन ( कर्फ्यू) का पालन करने की अपील की है।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...

