देवास/ कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर के लोगो को बचाने तथा शहर मे लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कराने हेतु नगर निगम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण विभिन्न गरीब व झुग्गी बस्तिो मे किया जा रहा है। आयुक्त संजना जैन ने बताया कि भोजन पेकेट प्रदाय करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओ मे आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 900, मुकेश जैन ग्रुप द्वारा 50, शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा 50, अग्रसेन मंदिर समिती द्वारा 50, सिमरन शेख राज मो. द्वारा 50, बालाजी सेवा समिती द्वारा 50, मनोरमा बर्मन द्वारा 30, सतीश कुशवाह, राजेश शर्मा द्वारा 60 पेकेट निगम को प्रदाय किये गये। भोजन पेकेटो को निगम की टीम द्वारा समस्त वार्डो मे सुबह शाम दोनो समय गरीब व झुग्गी बस्तियो मे एवं रैन बसेरो, प्रमुख बस स्टेण्ड, उज्जैन रोड बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन के आस-पास गरीब बस्तियो मे वितरीत किये गये। आयुक्त ने बताया कि शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाईजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसके अर्न्तगत वार्ड क्रमांक 15, 16, 18, 30, 2, 3, 4, 7, मे सेनेटाईजेशन किया गया। आयुक्त ने शहर के लोगो से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर अपना व अपने परिवार का बचाव करने की अपील की है।
Related Posts '
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...

