देवास 29 मार्च 2020/ नोवल कोरोना वायरस ( COVID – 19 ) बीमारी के सक्रमण को रोकने के लिये भारत सरकार द्वारा समस्त भारत में लॉकडाउन किया गया है। जिसके तारतम्य में महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाए म0प्र0 भोपाल द्वारा जारी निर्देश अनुसार समस्त बंदियो की मुलाकात दिनांक 25 अप्रैल 2020 तक बंद कर दि गई है। इसके एवज में बंदियो के परिजनो को मुलाकात करने हेतु टेलिफोन के माध्यम से इनकमिंग की सुविधा प्रदान की गई है। सब जेल बागली पर इनकमिंग की सुविधा हेतु दूरभाष नम्बर 9406877112 स्थापित किया गया है। यह सुविधा प्रत्येक बंदी को सप्ताह में 02 बार दि जावेगी। जिसका निर्धारित समय 05 मिनिट का रहेगा। टेलिफोन इनकमिंग का समय प्रातः 09 : 00 बजे से दोपहर 01 : 00 बजे तक रहेगा तथा शासकिय अवकाश दिवस में यह सुविधा बंद रहेगी ।
Related Posts '
19 NOV
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में अरुणोदय भारत मंथन की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में अरुणोदय भारत मंथन की...
16 NOV
कैम्ब्रिज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस
कैम्ब्रिज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल...
15 NOV
श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट द्वारा भव्य दिपावली मिलन समारोह संपन्न
श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट...
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...

