70 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की

देवास। संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्यान समिति द्वारा लोक डाउन प्रथम दिन कोविड-19 के कारण आ रही परेशानियों के निवारण हेतु अपना हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। सिमैंस गमेसा इंडिया फाउंडेशन और आसरा संस्था द्वारा पूर्व में भी कोविड-19 के सिमटम की जाच करने में सहयोगी पल्स ओक्सी मीटर प्रशासन को प्रदाय किये गए थे। टोंकखुर्द ब्लाक में स्वयम सहायता समूह से मास्क बनवाकर समुदाय में वितरित किए थे। इन्ही कार्यो को देख कर सोनकच्छ एस डी एम अंकिता जैन ने संस्था को बताया की टोंककला में 70 ऐसे परिवार हे जो मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते है। संस्था आसरा इन के लिए राशन की व्यवस्था करे। संस्था आसरा ने सिमंस गमेसा इंडिया फाउंडेशन से चर्चा कर कंपनी की माध्यम से राशन की व्यवस्था कर यह कार्यक्रम सरपंच कमला बाई टोंककला, उपसरपंच बसंत सिह राजपूत, पंच दुर्गा सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह लोधी, तहसीलदार जाहिदा जी, सिमंस गमेसा साईट इंचार्ज निलेश और आसरा की टीम की उपस्थिति 70 परिवार को राशन सामग्री वितरित की गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply