सेवा भारती द्वारा अल्ट्रा वायलेट सेनिटाइजर मशीन दो स्थानों पर लगाई

देवास। सेवा भारती द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य पाईंट पर दो अल्ट्र वायलेट सेनिटाइजर मशीन लगाई गई। सामान्य वस्तुओं को अल्कोहल निर्मित तरल सेनिटाइजर से सेनेटाइज किया जा सकता है, लेकिन इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन, वाकी टाकी, वायलेस सेट को सेनेटाइज करने हेतु मप्र के जिला शाजापुर निवासी दो भाई राहुल विश्वकर्मा और शुभम विश्वकर्मा ने लगन और मेहनत के साथ अल्ट्रा वायलेट सेनेटाइज मशीन तैयार की है। दोनो भाई एक मैकेनिकल इंजीनियर तो दूसरे कम्प्यूटर इंजीनियर है। घरेलू साधन व अन्य सामान जुटाकर बनाई गई इस मशीन की कीमत 3,000 से अधिक नही है।
मशीन स्थापित करने हेतु सेवा भारती द्वारा जिला कलेक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर उनसे अनुमति ली गई थी। विशेष बात यह है कि इस अवसर पर शुभम विश्वकर्मा को भी बुलाया गया था जो किक स्वयं सेवा भारती के एक अच्छे कार्यकर्ता है। जिन्होंने मशीन स्थापित कर इसकी उपयोगिता एक कार्य प्रणाली को समझाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मशीन स्थापित करते समय जिलाधीश श्रीकांत पाण्डेय, एसपी श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, एसडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी पूरे समय उपस्थित रहे। अपने सामने मशीन स्थापित करवाकर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और काफी सराहना की। कुछ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यह मशीन लगाने का आगृह किया।
मशीन स्थापित करने का दूसरा पाईंट था जिला चिकित्सालय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह सतीष शर्मा और सेवा भारती के सचिव डॉ. आश्विन दुुबे ने चिकित्सालय प्रशासन से चर्चा कर उनसे अनुुमति लेकर एक मशीन यहां भी स्थापित की। इस अवसर पर मशीन के निर्माणकर्ता शुभम विश्वकर्मा यहां भी उपस्थित रहे। साथ ही विशेष रूप से मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनके सक्सेना और सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिड़वई उपस्थित थे। सेवा भारती द्वारा संचालित पोस्ट मार्टम कीट नि:शुल्क वितरण का सभी जिला अधिकारियों ने अवलोकन किया और सहयोग का आश्वासन दिया। जिला अधिकारियों ने सेवा भारती द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सतीष शर्मा, सेवा भारती के सचिव डॉ. अश्विन दुबे ने सभी अतिथियों का आभार माना। अतिशीघ्र कुछ और सार्वजनिक स्थानों पर मशीन लगाने की योजना की जानकारी दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply