सेवा भारती महिला द्वारा सेनेटरी पेड वितरीत किए गए

देवास। सेवा भारती देवास द्वारा नगर में कोरोना वायरस के संकट की घड़़ी में विगत माह मार्च से ही बड़े पैमाने पर मास्क बनाकर वितरण करना, सेनेटाइजर और साबुन का वितरण करना, सावधानी बरतने का उपयोग शुरू कर दिया था। परिस्थिति खराब होने की स्थिति में सेवा बस्तियों, अभावग्रस्त परिवारों के बीच भोजन के पैकेट व सुखी राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी है।
इसी बीच सेवा भारती के सचिव डॉ. अश्विन दुबे द्वारा अति महत्वपूर्ण विषय की ओर सेवा भारती के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच एक विषय लाया गया। वह विषय था ऐसी विषम परिस्थिति के बीच लाकडाउन की वर्तमान स्थिति में सेनेटरी पेड महिला वर्ग को आसानी से उपलब्ध न होना। इस पर सभी एक साथ राय बनी और योजना बनी कि महिला समिति से सम्पर्क कर सेनेटरी पैड वितरीत किए जाए। डॉ. अश्विन दुबे ने तुरंत नगर संयोजिका निवेदिता केन्द्र प्रमुख कु. प्रीति पोद्धार से सम्पर्क किया और इस विषय पर विस्तृत चर्चा कर योजना बनाई। कु. पोद्धार ने विषय को गंभीरता से लेते हुए जवाबदारी को संभाला और देवास नगर की अलग-अलग सेवा बस्तियों में सेवा कार्य करने वाली दीदीयों से सम्पर्क कर नागदा क्षेत्र, शंकरगढ़ सेवाबस्ती, अमोना, शंकरनगर सेवा बस्ती, दुर्गा नगर, अम्बेडकर नगर आदि सेवा बस्तियों में लगभग 600 से अधिक सेनेटरी पैड का वितरण किया। शेष बस्तियों में भी शीघ्र वितरण करने की योजना है।
वर्तमान में जहां लाकडाउन जारी है, दुकाने बंद है। सेनेटरी पैड उपलब्ध नही है। वहां सेनेटरी पेड पहुंचाकर माता-बहनों के हित में अति महत्वपूर्ण कार्य सेवा भारती की महिला इकाई द्वारा किया गया। कुं. प्रीति पोद्धार धन्यवाद की पात्र है, जिन्होंने जोखिम उठाते हुए यह सेवा कार्य किया। सेवा भारती का यह कार्य अनूठा एवं सराहनीय है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply