देवास। मालवी सेन समाज धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक चौहान एवं सचिव कचरूलाल वर्मा ने बताया कि लोकडाउन के चलते समाज के लोग दुकान, कम्पनी एवं अन्य स्थान पर कार्यरत लोगों के पास जमा पूंजी के साथ-साथ राशन भी समाप्त हो गया है। हमारे श्रमिक बंधुओं के पास घर जाने तक के पैसे नही है। स्वयं के परिवार हेतु एक दिन की भोजन व्यवस्था में भी असमर्थ है। धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श कर समाज के हित में 160 परिवार को 5 किलो आटा, दाल एवं नगद 2-2 हजार रूपए अपने परिवार की भोजन व्यवस्था हेतु प्रदान किए गए। समाज के अशोक वर्मा, महेश बोड़ाने, रामेश्वर नागेश, कैलाश राठौर ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि हम कोरोना को हरायेंगे, सोशल डिस्टेसिंग, लाकडाउन, स्वच्छता का पालन करेंगे।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

