-कोरोना आपदा राहत में भोजन पैकेट वितरण का निरन्तर 36 वां दिवस
-गायत्री परिवार आपदा राहत भोजन वितरण में परिजनों का सहयोग निरंतर मिल रहा है
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा देवास द्वारा निरंतर 36 दिनों से कोरोना आपदा राहत में भोजन पैकेट तैयार कर प्रशासन के सहयोग से वितरण हो रहा हैं इसी क्रम में आज से असहाय एवं जरूरतमंद लोगो की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भोजन पैकेट के साथ तीन लेयर का बढिय़ा मास्क भी दिया जा रहा है जिससे पीडि़त मानवता संक्रमण से सुरक्षित भी रह सके। गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि आम जन के लिए जितना आवश्यक भोजन हैं, उतना ही जरूरी उनका स्वास्थ्य हैं इसीलिए गायत्री परिवार ने अपने परिजनों से आर्थिक सहयोग लेकर मास्क तैयार कर असहाय एवं जरूरत मन्द लोगों को मास्क देना भी अनिवार्य समझा। गायत्री परिवार के भोजन समिति के प्रमोद निहाले एवं रामनिवास कुशवाह ने कहा कि आज वैश्विक कोरोना महामारी संकट के समय पूरी दुनिया जरूरत मंद लोगो के लिए कई प्रकार से सहयोग कर रहा है वही गायत्री परिवार भी पीछे नही है निरंतर 36 दिनों से गायत्री महामंत्र का जप करते हुए शुद्ध सात्विक भोजन पैकेट तैयार कर असहाय और पीडि़त दु:खी परिजनों के लिए प्रशासन के सहयोग से वितरण की व्यवस्था बनाई है। भोजनशाला में आसपास के गांवों से भी आटा दाल प्राप्त हो रहा है। ग्रामीण जन बड़ी श्रद्धा से सहयोग कर आज मानवता की सेवा करना अपना राष्ट्रीय धर्म समझ रहे हैं। गायत्री परिवार के माँ भगवती भोजनालय में केशव पटेल, सीमा कुशवाह, शकुंतला शर्मा, सुशीला निहाले, मनोहर निहाले, दिलीपसिंह सोलंकी, हीरालाल निहाले सहित अन्य परिजनों का सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा हैं । गायत्री परिजन लक्ष्मण पटेल एवं चंद्रिका शर्मा ने गायत्री परिवार के भोजनालय में सहयोग करने वाले सभी परिजनों का धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।

