कोरोना योद्धाओ का पुष्प वर्षा कर किया सम्मान

सोनकच्छ/ कॊरॊना जैसी महामारी से बचाव कार्य मे अपनी जान जोखिम मे डालकर अपने कर्तव्य को निभाते हुए, स्वास्थ्य विभाग सोनकच्छ विकास खंड कि पुरी टीम जो कोरोना जेसी महामारी से दिन रात अपनी जान कि परवाह किये बिना सेवा मे लगे है ऐसे योद्धाओ का नागेश्वर जनकल्याण संस्था व श्री खेड़ापति मित्र मंडल व कार्ड संस्था लक्ष्मीनगर सांवेर सोनकच्छ द्वारा नगर व पुरे विकास खंड सोनकच्छ कि ओर से डॉक्टर आदर्श नानेरिया, डॉ मनाली यादव, डॉ दिलीप जैन, मेडिकल ऑफिसर, डॉ अंजली वाडिया व ब्लाक के समस्त विभाग अधिकारी व कर्मचारी का ताली बजाकर अभिवादन किया व पुष्प वर्षा कर प्रशस्ति पत्र देकर सभी के आत्म विश्वास को बढ़ाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी मुकेश महाजन, सावन सिंह राठौर, हर्षिता रेनीवाल, सूरज जाट, लोकेश राठौर, नेहा जायसवाल, विजिता चौधरी, द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सभी योद्धाओ को यह विश्वास दिलाया कि हम सब सोनकच्छ नगर वासी आपके साथ है ओर निश्चित हम लोग कोरोना जैसी महामारी से जीतेंगे आप हिम्मत ना हरे जो दिनरात आपने त्याग किया है वर्थ नहीं जायेगा जीतेगा इंडिया, जीतेगा सोनकच्छ यह जानकारी समिति के सदस्यों दुवारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply