साथी हाथ बढ़ाना ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

देवास/ संस्था के कार्यकर्ताओं ने मां चामुंडा सीढ़ी द्वार पर देवास शहर में डॉ अश्विन सोनगरा जो कि करोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा मां चामुंडा से प्रार्थना हेतु दीप प्रज्वलन किया गया डॉक्टर अश्विन सोनगरा जी को शॉल श्रीफल तथा भारत मां का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
डॉक्टर अश्विन सोनगरा जी ने अपने उद्बोधन में सभी लोगों को बताया की मां चामुंडा की कृपा से देवास में स्थिति नियंत्रण में है पॉजिटिव मरीजों की हालत में सुधार है सभी लोग लॉक डाउन के नियमों का पालन करें जनता द्वारा जिस प्रकार से डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया है वह हमारे उत्साह को बढ़ाता है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply