संस्था मातृशक्ति ने कोरोना योद्धाओ का सम्मान कर की मानव सेवा

देवास। कोरोना की इस लड़ाई में हमारी सुरक्षा और सेवा कर रहे लक्ष्मी सातिया (D.S.P), लीला सोलंकी (उपनिरीक्षक), अमलतास हॉस्पिटल में कोरोना मरीजो का इलाज कर रहे डॉ. अश्विन सोनगरा, राजा लोदवाल (सिटी हॉस्पिटल), सतीश पांडे, (Asi) मानसिंह बोड़ाने (आरक्षक), नूरजहाँ जी खान (प्रधान आरक्षक), स्वाति बघेल (आरक्षक) का सम्मान ओर स्वागत संस्था मातृशक्ति युवा संगठन सयोंजक दीपक बैरागी द्वारा किया गया। साथ ही 200 अधिक परिवारो को आटा, तेल, हरि सब्जी, चावल पुलिस अधिकारियों ओर डॉक्टरो के द्वारा वितरण की गई । पूरे लॉकडाउन में संस्था द्वारा अभी तक 1000 से अधिक परिवारो को आटा, दाल, शक्कर, चावल वितरण किया गया है। आगे भी ये कार्य जारी रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के विजय गहलोत, रामचन्द्र चौकीकर, दिनेश पोरवाल, रश्मि श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, हेमन्त राठौर, छगनलाल राठौर, अनिल कुशवाहा, विवेक विश्वकर्मा, विश्वराज बैरागी, गोलू सिलोदिया, शुभम सेनिया सभी का स्वागत ओर सम्मान किया। उक्त जानकारी भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चिलोरिया ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply